सोहन सिंह भदौरिया बने अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के जिला प्रमुख

Sep 26 2025

भिण्ड। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ, शाखा मध्यप्रदेश द्वारा जिले के लिए एक नई घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश प्रमुख श्री सोहन साहू ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतल मेवाडिय़ा एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमंहत डॉ. गोविंद नारायण चिदम्बरम की सहमति से सोहन सिंह भदौरिया को जिला भिण्ड का जिला प्रमुख मनोनीत किया है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख सोहन साहू ने कहा कि सोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में संगठन जिला भिण्ड में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा तथा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सोहन सिंह भदौरिया को अखिल विश्व सत्य सनातन संघ का जिला प्रमुख बनाए जाने पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।