सीआरपीएफ समूह केंद्र में सेमिनार का आयोजन
Sep 26 2025
ग्वालियर। सीआरपीएफ समूह केंद्र में क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र के सहयोग से एक सेमिनार व वक्तव्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समूह केंद्र के तानसेन क्लब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाइटीशियन सौम्या चड्ढा, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष सुनीता निगम, भावना गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट दिलाबर सिंह, सीआरपीएफ समूह केंद्र में सेमिनार में शामिल जवान नईदुनिया गीता, आशा सहित क्षेत्रीय अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। केंद्र में निवासरत महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व उनको लाभांवित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा पोषण एवं अंधत्व नियंत्रण के विषय पर चर्चा की गई।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिटेशन विशेषज्ञ बीके प्रहलाद भाई एवं बीके सुरभि नें सभी को मन को स्वस्थ्य रखने के लिए टिप्स दिए एवं राजयोग ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान करने से अनेक लाभ होते है। जैसे-यह तनाव कम करता है, मन को शांति और स्थिरता देता है, गुस्सा, चिंता और नकारात्मक सोच को घटाता है, एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाता है, नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है। यह सब ठीक है तो शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। सेमिनार में ग्रुप केन्द्र के सैंकड़ों कार्मिकों एवं केन्द्र में निवासरत महिलाओं द्वारा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









