सेवांकुर सेवा सप्ताह चार अक्टूबर से
Sep 26 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 की ओर से सेवा सप्ताह सेवांकुर का आयोजन चार से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जीवाजी क्लब में बैठक रखी गई, जिसमें सभी क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष, रीजन चेयरपर्सन एवं जोन चेयरपर्सन शामिल हुए।
सेवा सप्ताह के चेयरमैन अजय सम्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ चार अक्टूबर को सामूहिक रूप से कैंसर हास्पिटल में किया जा रहा है जिसमें भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर चिकित्सक अपना व्याख्यान देंगे, जिसको होस्ट लायंस क्लब प्रेरणा और लायंस क्लब गैलेक्सी करेंगे।
कार्यक्रम में सुधीर बाजपेई, नितिन मांगलिक, डॉ. संदीपा मल्होत्रा, डॉ. रजनीश नीखरा, संजय नीखरा, रामकिशन सिंघल, शिवशंकर अग्रवाल, राजेश वाटवानी, सतीश भल्ला, सुमन मदान, शशिभूषण सिंघल, नरेंद्र मंगल, सत्येंद्र यादव, ज्योति अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









