रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
Sep 26 2025
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित रहने के टिप्स दे रही है। इसी क्रम में महाराज बाड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गजराराजा स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एएसपी विदिता डागर, सीएसपी किरण अहिरवार उपस्थित रहीं।
एएसपी विदिता डागर ने छात्राओं को बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र दिये गए तथा सभी छात्राओं को प्रशंसा हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के लिये ग्वालियर पुलिस आपके साथ है। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, थाना प्रभारी कोतवाली, समाज सेवी संजय कट्टल सहित विभिन्न थानो की ऊर्जा डेस्क की प्रभारीगण, स्कूली छात्राएं व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









