क्षमावाणी पर किया सम्मान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मांगी एक दूजे से क्षमा

Sep 25 2025

ग्वालियर। दिगंबर जैन स्वर्ण मंदिर परिवार का सामूहिक क्षमावाणी एवं गोठ का आयोजन तेरह पंथी धर्मशाला में आयोजित की गई। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिता हुई। जिसमे स्वर्ण मंदिर परिवार के काफ़ी संख्या में महिला, पुरुष, बालक बालिका उपस्थित रहे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि क्षमावाणी कार्यक्रम में मोनिका सेठी, अर्पिता अजमेरा, मोनिका पाटनी, प्रवीण गंगवाल, अंकित पाटनी, निर्मल पाटनी ने पर्यूषण पर्व व्रतधारी तपस्वी रतनचंद अजमेरा का शॉल ओर श्रीफल देकर सम्मान किया। वही महिला, पुरुष ओर समाजजनों ने एक दूजे से गलतियों के लिए क्षमा याचना की।
क्षमावाणी कार्यक्रम में एक दूजे के लिए कपल गेम, सब खेलो सब जीतो, बच्चों के लिए लिटिल चैम्पस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में कार्यरत सेवकों का भी सम्मान किया गया।  सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।