भाजपा नेताओं ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद
Sep 25 2025
भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रभक्त एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल नगर गेट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण किया।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और जन-जन के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने से सरकार वंचित वर्गों तक विकास की दिशा में काम कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, सुमन शर्मा, दीपक शर्मा, विनय जैन, विनोद शर्मा, कनवर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, धर्मेंद्र तोमर, बिरजू शिवहरे, रेशु राजावत, सतीश बोहरे, गिर्राज व्यास, राजू सेंगर, जबरसिंह यादव, कौशलेंद्र राजावत, गिर्राज कंसाना, रेखा त्रिपाठी, सुशील वर्मा, राकेश खुरासिया, राघवेन्द्र कुशवाह, सुशील मोदी, भारत शाक्य, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरव वाजपेई, कुलदीप चतुर्वेदी, विपिन बिहारी, हेमंत चौपड़ा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









