रामलीला समिति ने हिन्दू संगठनों के विरोध गुडु वारसी को राम बारात के संयोजक से हटाया
Sep 25 2025
ग्वालियर। श्री रामलीला चल समारोह समिति के अंतर्गत गुरूवार शाम निकलने वाली राम बारात चल समारोह के संयोजक पद पर मुस्लिम समाज के व्यक्ति को काबिज किए जाने को लेकर हिंदू संगठन भडक़ उठे, बाद में विरोध बढ़ता देख रामलीला आयोजन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने नूर आलम वारसी उर्फ गुड्डू को संयोजक पद से हटा दिया है।
रामलीला आयोजन समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल ने राम बारात का संयोजक पूर्व पार्षद नूर आलम वारसी उर्फ गुड्डू को बनाया था, जिसका विरोध हिन्दू संगठन सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर कर रहे थे।
जिस पर रामलीला समिति ने राम बारात के संयोजक पद से पूर्व पार्षद नूर आलम वारसी उर्फ गुड्डू को हटा दिया है। हालांकि गुडु बीते कई साल से रामलीला समिति में हैं एवं बीते साल बैजाताल पर आयोजित रामलीला में केवट संवाद के दौरान भगवान राम सीता की नाव चला चुके थे, परंतु उनका विरोध इसी वर्ष हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि रामलीला समारोह समिति रजि.लश्कर ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली रामलीला के अंतर्गत श्री रामबारात चल समारोह निकाला जाता है।
इसके लिए समिति ने तीन लोगों को इस चल समारोह के लिए संयोजक घोषित किया था। इनमें रामनारायण मिश्र,नूर आलम गुड्डू वारसी और संजय क_ल के नाम शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









