पड़ोसी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या,आरोपी फरार
Sep 25 2025
ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में गत देर रात एक बस ड्राइवर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय संतोष कुशवाह पुत्र हीरा लाल कुशवाह के रूप में हुई है। वह अपने पड़ोसी दिलीप जाटव और उनकी महिला मित्र अनिता कुशवाह के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचा था। जब संतोष ने बीच-बचाव किया तो दिलीप ने गुस्से में आकर संतोष का गला दबा दिया जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी दिलीप जाटव मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दिलीप जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मृतक के भाई रूप सिंह ने बताया कि उनका भाई बस ड्राइवर था और कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी मुन्नी कुशवाह के साथ गुड़ा इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। परिवार में उसकी 4 बेटी और 2 बेटे है। गत रात दिलीप जाटव और अनीता के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर संतोष उन्हें शांत कराने पहुंचा। इस बात से नाराज होकर दिलीप ने संतोष से मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
माधवगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









