क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी:विधायक डॉ सिकरवार
Sep 24 2025
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड 22 के अंतर्गत आने वाले सिद्धेश्वर नगर गली नं.4 झूले वाले भदौरिया के मकान से गुर्जर मौहल्ला तक विभिन्न गलियों में करीब 16 लाख 50 हजार रूपये से सीसी सडक़ निर्माण एवं वार्ड 28 में करीब 18 लाख रूपये की लागत से शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नाला निर्माण कार्य, साथ ही परिहार मोहल्ला एवं शिव नगर की विभिन्न गलियों में सीसी सडक़ निर्माण कार्य के लिये एमआईसी मेम्बर एवं पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, पार्षद प्रमोद खरे एवं स्थानीय जनता के साथ भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। विधायक डॉ. सिकरवार ने लोगों की अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस की रिति-नीति ही जनता का विकास है। क्षेत्र के हर निवासी को सभी मूलभूत सुविधायें मिले यह हमारा लक्ष्य है और हम इस लक्ष्य में दिन प्रतिदिन सफल भी होते जा रहे है। आज मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूॅ कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। विधायक डॉ. सिकरवार ने आमजनों से चर्चा करते हुये कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु हम निरंतर कार्यरत हैं, आप सभी का सहयोग ही हमारी प्रेरणा है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास और प्रगति को गति दी जा रही है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में देवेंद्र चौहान, महादेव अपोरिया, श्रीमती वीणा भारद्वाज, आदित्य सेंगर, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती गुड्डी परिहार, उपेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र दंडोतिया, राजेश तोमर, रामसिया शाक्य, नीरज त्रिवेदी, मनोज मेहरा, विकास चौधरी, राजेंद्र भदौरिया, रामवीर सिंह गुर्जर, नारायण सिंह भदौरिया, राजबीर सिंह सिसोदिया, कमलेश राजिया, रामनरेश शर्मा, राकेश परिहार, पप्पू पंडित, सियाराम पंडित, मूलचंद उपाध्याय, सिरोन सिंह कौरव, सुंदर अहिरवार, अनूप दुबे, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









