पंच कल्याणक महोत्सव 11 नवंबर से, पंचकल्याणक समिति का हुआ गठन

Sep 24 2025

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में प्रथम बार 11 से 16 नवंबर तक चौबीसी जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आचार्यश्री सुबल सागर महाराज एवं मुनिराजों के मंगल सानिध्य में होगा। इस महोत्सव के लिए नई सडक़ चंपाबाग धर्मशाला में सकल जैन समाज मुरार, उपनगर किलागेट, थाठीपुर ओर लश्कर जैन समाज की बैठक में तैयारियों के लिए पंचकल्याण महोत्सव समिति का गठन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य ओर बैठक की अध्यक्षता पुरुषोत्तम जैन के मार्ग दर्शन में बैठक में पंचकल्याणक समिति का गठन हुआ। बैठक में पंचकल्याणक समिति की टीम में मनोज जैन, डॉ वीरेंद्र गंगवाल, बालचंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, राजमल जैन, पदमचंद जैन, निर्मल पाटनी, पवन जैन, विनय कासलीवाल, सौरभ जैन, प्रवीण गंगवाल, धर्मचंद्र वरैया, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, प्रमोद टोंग्या, दिनेशचंद्र जैन जयचंद्र जैन, मीडिया संयोजक सचिन जैन ओर विनय जैन पुष्प, डॉ मुकेश जैन, विकाश जैन, आशीष जैन, मुकेश पहाडिय़ा, महेंद्र जैन को लिया गया है।
सरल हुए बिना भगवान नहीं बना जाता: आचार्य सुबल सागरजी
शिंदे की छावनी स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में आचार्य श्री सुबल सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरल हुए बिना भगवान नहीं बना जाता। प्रत्येक व्यक्ति परेशान है, क्योंकि हमारे भीतर तीन बातों की कमी है, कहीं भी हो सफलता के लिए तीन बातें आवश्यक हैं। सरलता, सहजता व संवेदनशीलता। आज दिखावे का बोलबाला है, संवेदना समाप्त नजर आ रही है। ये तीन चीजें इंसान को भगवान बना देंगी। परमात्मा बनने से ही आंतरिक सुख प्राप्त होगा। मनुष्य जीवन को सोलह भव मिलते हैं। चाहे तो वो परमात्मा बन जाए।