तिघरा में मिली महिला की अर्धनग्न लाश
Sep 24 2025
ग्वालियर। तिघरा बांध में बुधवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। शव पानी में उल्टा पड़ा हुआ था और महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हैं। सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारी जलस्तर लेने गए थे तब उन्होंने महिला का शव पानी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव बाहर निकलवाने में पसीना छूट गया और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर आ सका। मृतका कौन है इसका पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुट गई है।
सिंचाई विभाग के कर्मचारी रोज की तरह तिघरा का जलस्तर मापने गए थे। जहां वाटर लेवल लिया जाता है, वहां से करीब 20 मीटर की दूरी पर पानी में कुछ उतराता हुआ हुआ नजर आया। उन्होंने जब गौर से देखा तो पता चला कि वह किसी महिला का शव है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जाकर शव को बाहर निकालने की कवायद शुरु की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि लहरें जब उठी तो महिला का शव कहीं से तैरता हुआ वहां तक पहुंच गया।
महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। महिला किसी अच्छे घर की लग रही है, लेकिन वह कौन है और तिघरा तक कहां से पहुंची यह अभी पहेली बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।
तिघरा थाना टीआई शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मृतका कौन है और कहां की है इसका पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। महिला ने आत्महत्या की है या फिर कुछ और वजह है यह तो जांच के बाद पता चलेगा। तिघरा पुलिस ने आसपास के सभी थानों को वायरलैस मैसेज भेजते हुए जानकारी जुटाना शुरु कर दी है कि क्या उनके थाने में किसी महिला की मिसिंग पिछले कुछ दिनों में दर्ज हुई है।्र
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









