सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट 28 अक्टूबर को
Sep 24 2025
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी की बैठक में आगामी आयोजनों एवं उत्सवों जैसे राम बारात का स्वागत, दुर्गा अष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दीपावली उत्सव एवं अन्नकूट की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
25 सितंबर को सनातन धर्म मंडल से राम बारात का भव्य शुभारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान फूलबाग पर पहुंचेगी। दो अक्टूबर को दशहरा चल समारोह का मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। सात अक्टूबर को शरद पूर्णिमा उत्सव पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का रासबिहारी के रूप में विशेष श्रृंगार होगा, साथ ही भगवान को मेवा व केशरयुक्त खीर का भोग अर्पित किया जाएगा।
वहीं दीपावली के बाद अन्नकूट महोत्सव 28 अक्टूबर को होगा। अन्नकूट आयोजन का कोषाध्यक्ष राकेश बंसल को बनाया गया है। 22 अक्टूबर को चक्रधर सभागार में गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









