सांसद पहुंचे दाल बाजार के व्यापारियों के बीच

Sep 24 2025

ग्वालियर। जीएसटी बचत महोत्सव के तहत ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह दाल बाजार के व्यापारियों के बीच पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने सांसद कुशवाह का जोरदार स्वागत किया सांसद कुशवाह ने भी व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी कम करके व्यापारी और आमजन को बड़ी राहत दी है। सांसद ने व्यापारियो से अपील की की वह आम जन को जीएसटी बचत का ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का काम करें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरीदाल बाजार एसोसिएशन के दिलीप पंजवानी, महेंद्र साहू, नवीन माहेश्वरी, लव गर्ग, विवेक जैन, राधामोहन गुप्ता, पारस वरैया, बल्ली जैन, रामेश्वर भदौरिया, विनय जैन रामाकांत महते, राजू पलईया, विकास साहू, भरत दांतरे, रिंकू परमार, विवेक शर्मा, किशोर राठौर, गिर्राज गुर्जर, सुनील श्रीवास्तव, अमित, बंसल अमन खत्री, राज बोंड आशीष श्रीवास्तव, मनोज यादव, महेश तोमर, अजय द्विवेदी, विवेक भार्गव, बिरजू शिवहरे, नरसिंह राठौर मौजूद रहे।