नमस्ते इंडिया जेएसी इंडिया की ऐतिहासिक पहल:अंजलि

Sep 24 2025

ग्वालियर। नेशनल चेयरपर्सन जेएसी इंडिया अंजलि गुप्ता बत्रा के नेतृत्व में देशभर में एक अनोखा और ऐतिहासिक अभियान शुरू किया गया है नमस्ते इंडिया ट्रेनिंग प्रोजेक्ट। भारत की महान संस्कृति सदियों से अतिथि देवो भव: की भावना को संजोए हुए है। हमारे देश में अतिथि को भगवान माना जाता है, लेकिन कई बार पब्लिक सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों का ग्राहकों से व्यवहार ठीक न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या का समाधान लेकर जेएसी इंडिया ने नमस्ते इंडिया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके अंतर्गत पूरे भारत में लगातार ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यम आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ विभिन्न पब्लिक सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को उनकी जिम्मेदारियों और भारत की मजबूती में उनकी भूमिका के बारे में बताया जा रहा है।
नेशनल चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा की आज आवश्यकता है कि हम अपने व्यवहार को सेवा और सम्मान से जोड़ें। चाहे वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर हों, हॉस्पिटल स्टाफ, बैंक कर्मचारी, होटल कर्मी या स्कूल स्टाफ – हर वह व्यक्ति जो सीधे जनता से जुड़ा है, उसका मुस्कुराता चेहरा और सकारात्मक रवैया भारत की छवि को और ऊँचाई देता है।
मैं विश्वास करती हूँ कि यह ट्रेनिंग केवल व्यवहार नहीं बदलेगी, बल्कि यह भारत की संस्कृति को और मजबूत करेगी। नमस्ते इंडिया हमारे देश को एकजुट करने, सम्मान देने और सेवा भाव से आगे बढ़ाने का आंदोलन है।
अब तक भारत के विभिन्न हिस्सों में अनेक सफल ट्रेनिंग आयोजित हो चुकी हैं और यह मुहिम लगातार जारी है। इस अभियान की संपूर्ण देखरेख नेशनल डायरेक्टर जेसी मोहनदास जी द्वारा की जा रही है।
नमस्ते इंडिया केवल एक प्रशिक्षण कार्यम नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन है – जो भारत की सांस्कृतिक पहचान, सम्मान और सेवा भाव को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।