राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती पर हुआ कवि सम्मान समारोह
Sep 24 2025
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं शासकीय विजया राजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में कवि सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में कार्यम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति उपाध्याय, डॉ. शिखा कौल एवं आइक्यूएसी प्रभारी रेणु एसआर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यम के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. मनीष रस्तोगी, डॉ.विशाल जैन एवं अशोक जैन शामिल रहे।
समारोह में आमंत्रित कवयित्रियों द्वारा प्रभावशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। काव्य पाठ के उपरांत कवयित्रियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में करुणा सक्सेना, कादंबरी आर्य, ज्योति दिनकर, मनीषा गिरी, निकिता पाराशर एवं शोभा तिवारी प्रमुख रहीं। इस अवसर पर प्रस्तुत कविताओं में देशभक्ति, सामाजिक विमर्श और नारी सशक्तिकरण की भावनाएं मुखर रूप से व्यक्त हुई, जिससे श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









