मुरार में निकला महाराजा भगवान अग्रसेन का चल समारोह

Sep 24 2025

ग्वालियर। मुरार में महाराजा भगवान अग्रसेन का चल समारोह मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न बाजारों से निकाला गया। लायंस क्लब ग्वालियर लोटस द्वारा मुरार सदर सराफा बाजार में महाराजा अग्रसेन के चल समारोह का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया। साथ ही लायंस क्लब ने महाराजा भगवान अग्रसेन की मूर्ति को दुपट्टा और माला पहनाई गई।
इस अवसर पर लायंस क्लब के संदीप अग्रवाल, छाया अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, पारस जैन, जगदीश मित्तल, सुरेश बंसल, आनंद अग्रवाल रंग वाले, प्रेमी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, रवि गर्ग, धीरज अग्रवाल और राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।