मैं हूॅं अभिमन्यु के तहत मिसहिल स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Sep 23 2025

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मैं हॅूं अभिमन्यु अभियान की शुरूआत मंगलवार 23 सितम्बर से संपूर्ण प्रदेश में की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तारतम्य में ग्वालियर पुलिस द्वारा भी एसएसपी धर्मवीर सिंह, के निर्देश पर तथा एएसपी यातायात श्रीमती विदिता डागर के मार्गदर्शन में मैं हॅूं अभिमन्यु अभियान की शुरूआत की गई।
 ग्वालियर में अभियान के प्रथम दिन एएसपी यातायात श्रीमती विदिता डागर, सीएसपी श्रीमती किरण अहिरवार,  डीएसपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, महिला थाना प्रभारी रश्मी भदौरिया सहित महिला थाना एवं महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ के साथ पड़ाव स्थित मिसहिल स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को मैं हॅूं अभिमन्यु अभियान के संबंध में जानकारी देकर अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर एएसपी यातायात श्रीमती विदिता डागर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा व समानता तथा पुरुष वर्ग में नारी के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मैं हूँ अभिमन्यु अभियान से अवगत कराकर उपस्थित छात्रों को अपने साथ पढ़ रही छात्राओं का सम्मान करने एवं उनकी सुरक्षा में अपना सहयोग देने की बात कही गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा,1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के लिये ग्वालियर पुलिस आपके साथ है।