युवा शक्ति ही भारत की सच्ची ताकत-प्रियंक भारद्वाज
Sep 23 2025
ग्वालियर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद नशामुक्ति एवं परामर्श केन्द्र थाटीपुर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के सचिव व मजिस्ट्रेट प्रियंक भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम गौतम ने की।
कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट प्रियंक भारद्वाज ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की सच्ची ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, विज्ञान और सेवा में अपनी शक्ति लगाए, तो भारत को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। लेकिन आज नशा हमारी इस शक्ति को खोखला कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर नालसा डॉन स्कीम 2025 एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि तंबाकू, सिगरेट, शराब और ड्रग्स जैसे नशे केवल शरीर को ही नहीं बल्कि सोच और भविष्य को भी नष्ट कर देते हैं। आँकड़े बताते हैं कि नशे की वजह से लाखों युवा अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं, परिवार से दूर हो जाते हैं और समाज में अपराध की राह पकड़ लेते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मजिस्ट्रेट प्रियंक भारद्वाज ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिचा मिश्रा ने तथा आभार संस्था रामदास माहौर ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मंजूलता आर्य, श्रीमती मीना भट्ट, लालता प्रसाद दोहरे, श्रीमती प्रीति मिश्रा, रामनरेश गुर्जर, आशीष चौहान, अंकित दुबे, अमित मण्डेलिया, जितेन्द्र वर्मा, संतोष भदौरिया, अवधेश, सचिन प्रजापति एवं विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









