चल समारोह और प्रभातफेरियों के साथ धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती

Sep 23 2025

ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। लश्कर, जनकगंज के साथ उपनगर ग्वालियर एवं मुरार में प्रभातफेरियां निकाली गई। वहीं शाम को अग्रसेन पार्क दौलतगंज से महाराजा अग्रसेन के छायाचित्र का विशाल चल समारोह निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में अग्रबंधु शामिल रहे।
अग्रवाल नवयुवक संघ ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद शाम को चल समारोह निकाला। वहीं जनकगंज में भी प्रभातफेरी अध्यक्ष सतीश गोयल के नेतृत्व में निकली। इसी तरह उपनगर ग्वालियर एवं मुरार में भी धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई। दौलतगंज से सायं 5.30 बजे शुरू हुए चल समारोह में महाराज अग्रसेनजी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। स्थान-स्थान पर अग्रसेन जी की आरती उतारकर चल समारोह का स्वागत किया गया। 
महाराज बाड़ा पर श्री अग्रवाल महासभा एवं वैश्य महासम्मेलन की ओर से जोरदार स्वागत कर स्वल्पाहार वितरित किया गया। चल समारोह में चेंबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, अशोक गोयल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, रविकुमार गर्ग, अजय गोयल, सुनील गर्ग, मनोज सरावगी, नरेन्द्र मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज गोयल, रघुनंदन अग्रवाल, बबलू गोयल, स्वतंत्र गोयल, राजकुमार बिंदल, दीप्ति सरावगी, ललिता बंसल, प्रियंका अग्रवाल, सुनीता गोयल, नेहा गर्ग, पुष्पा गोयल सहित अग्रबंधु मौजूद रहे।