बाली बाबा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिया आमंत्रण
Sep 22 2025
ग्वालियर। मां त्रिमुखा शक्ति पीठ टीकरी खुर्द मेहगांव में सोमवार से प्रारंभ हुए नवकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, रामकथा, रामलीला एवं संत समागम में शामिल होने के लिए बाल योगी बाली बाबा ने मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य विधायकों के निवास पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र दिया। इस आयोजन में श्रीरामकथा मे कथा वाचक विभूषित कामद गिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज प्रथम चित्रकूट धाम होंगे। वहीं श्रीश्री 1008 संत कमलदास महाराज (टीकरी धाम) ने बताया कि इस आयोजन में 65 गांवों की सहभागिता, विशाल भंडारा एवं यज्ञ व्यवस्था की गई है। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 1 अक्टूबर को मां त्रिमुखा शक्ति पीठ टीकरी खुर्द, मेहगांव में होगा। बाली बाबा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









