अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर ने सुबह प्रभात फेरी निकाली
Sep 22 2025
ग्वालियर। सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर शहर में विभिन्न संगठनों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का स्थान स्थान पर अग्रबंधुओं ने स्वागत किया।
अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह अग्रसेन पार्क दौलतगंज से एक प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी अग्रसेन पार्क से प्रारंभ होकर महाराबाड़ा, सराफा बाजा, डीडवाना ओली होते हुए वापस अग्रसेन पार्क पहुंची। केसरिया ध्वज लेकर अग्रबंधु नरेन्द्र मंगल चल रहे थे। क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंघल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रसेन पार्क को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रभात फेरी में संस्था के अजय गोयल, सुनील गर्ग, मनोज सरावगी, दीपक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुरेश बंसल, रवि कुमार गर्ग, जेसी बंसल, दीपक जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशीष जैन, राकेश अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









