पंडालों में हाथी पर सवार होकर पहुंची दुर्गा प्रतिमाएं
Sep 22 2025
ग्वालियर। सिंहवाहिनी मां दुर्गा सोमवार सुबह से पंडालों में गाजे-बाजे के साथ शुभ मुहूर्त में पहुंची। दुर्गा प्रतिमा स्थापना से पहले विधि-विधान के साथ घट स्थापना की गई। भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करने के लिए मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आई हैं।
सोमवार से शारदीय नवरात्र का पर्व विशेष संयोगों के साथ शुरू हुआ जो एक अक्टूबर तक चलेगा। विधि विधान के साथ प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। सुबह से ही गलियों और मोहल्लों में माता के भजन सुनाई दे रहे हैं। मंदिरों में निरंतर घंटे-घडिय़ाल बज रहे हैं।
सिंह वाहिनी मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित करने के लिए सुबह से ही भक्त मूर्तिकारों के यहां खड़े नजर आए और मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को फाइनल टच देने के लिए रातभर जुटे रहे। पहले दिन भक्त मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्त 10 दिन तक मंदिरों में पहुंचकर मनोकामनाएं मांगेंगे और पंडालों में भी धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। भक्त मूर्तिकारों के यहां से प्रतिमाओं की आरती कर गाजे-बाजे और ढोल ताशों के साथ स्थापित करने के लिए ले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









