कलेक्टर और निगमायुक्त ने समस्याओं को लेकर पार्षदों के साथ मंथन किया

Sep 22 2025

ग्वालियर। शहर में व्याप्त समस्याओं को कैसे दूर किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों को कहां दिक्कत आ रही है, यह सब जानने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान और निगमायुक्त संघ प्रिय सोमवार को बाल भवन में पार्षदों के साथ मंथन कर रहे हैं। बैठक का उद्देश्य सडक़ों की हालत कैसे सुधारी जाए इसके लिए सुझाव लेना है, लेकिन पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याएं बताने में लगे हैं। सडक़, सीवर लाइन चोक होना, क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का न जलना, जलभराव की स्थिति को लेकर तो पार्षदों ने यहां तक कह दिया कि इसके कारण क्षेत्र में कहीं आ-जा भी नहीं पा रहे, क्योंकि जहां जाओ वहीं की जनता घेरकर समस्या दूर करने के लिए कहती है और हम समस्या दूर कर नहीं पा रहे। 
सबसे पहले ग्वालियर विधानसभा के पार्षदों से कलेक्टर रुचिका चौहान व निगमायुक्त संघ प्रिय ने चर्चा की। इसके बाद ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पार्षन पहुंचे। वार्ड वार सडक़ों की स्थिति क समीक्षा करते हुए यह जानकारी ली गई कि किन सडक़ों पर क्या काम होना है।
पार्षदों से सुझाव लिए गए कि और उसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पार्षद जो भी कांम बताते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करना है। बैठक में मौजूद स्मार्ट सिटी, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधि जो काम बताए उस पर आवश्यक रूप से ध्यान देकर जल्द से जल्द उसे पूरा करने की कोशिश की जाए। अगर कहीं से कोई परेशानी आती है तो वह बताई जाए, जिससे उसका वरिष्ठ स्तर से समाधान किया जाएगा।