अग्रसेन चौंक मुरार पर पितृपक्ष का समापन
Sep 22 2025
ग्वालियर। अग्रसेन चौक मुरार ग्वालियर पर पिछले 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष में अपने पितरों की याद में मुरार, ग्वालियर, लश्कर के अग्रवाल बंधुओं के सहयोग से प्रसादी वितरण किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गर्ग ने बताया कि पितृपक्ष समापन पर अग्रवाल बंधुओं के सहयोग से प्रात: महराजा भगवान अग्रसेन की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर मल्यार्पण कर दोपहर 12:30 बजे से शाम तक लश्कर, ग्वालियर एवं मुरार के अग्रवाल बंधुओं के साथ मिलकर लगभग 3 हजार आमजन को मालपुआ और खीर का वितरण किया गया। एवं अग्र बंधुओं को अग्र भागवत पुस्तक का वितरण किया गया।
साथ ही पितृपक्ष मे 15 दिनों तक तन मन से सेवा कार्य करने वालों में रमेश बंसल, बिहारी अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनिल गर्ग के इस सहयोग के लिए श्री अग्रसेन उत्सव समित और श्री अग्रसेन वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी का दिल की गहराईयों से धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रसादी वितरण में अनूप अग्रवाल, रवि गर्ग, राजेश एरेन, सुभाष अग्रवाल, रामरतन गर्ग, दिनेश बंसल रक्तदान, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेशचंद्र बंसल, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









