जेयू के दीक्षांत समारोह में 56 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 295 विद्यार्थियों को उपाधि वितरित
Sep 22 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को हुआ। यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने की।
राज्यपाल ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्या भारती के उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर थे। दीक्षांत उपदेश कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। दीक्षांत समारोह में 56 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 295 विद्यार्थियों को उपाधि वितरित की गई। दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों में छात्राएं छात्रों से ज्यादा हैं। दीक्षांत समारोह में 56 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। साथ ही समारोह में पीएचडी और पीजी के छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। अतिथियों का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर और बैंड धुन के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबकी सफलता में माता-पिता का बड़ा योगदान है, उसे कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आगे जाकर विज्ञान, खेल, उद्यम सहित अन्य विधाओं में देश विदेश में ग्वालियर का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढऩे के लिए अपने जीवन को सही दिशा में ले जाना होगा। हमारा व्यक्तिगत जीवन अच्छा होगा तो हम हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि यदि ज्यादा पैसा आए तो उछलना मत और दुख आए तो रोना मत। जब आप आगे बढ़ें तो अपनी मां की ममता, पिता का त्याग और समर्पण कभी ना भूलें।
समारोह में विभिन्न संकायो में स्रातक एवं सातकोत्तर स्तर पर प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र सुबह सात बजे से यूनिवर्सिटी पहुंचना शुरू हो गए। दीक्षांत समारोह में पीएचडी, आातकोत्तर उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जैकेट एवं पगड़ी का वितरण अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 8.30 बजे तक किया गया।
जयू के दीक्षांत समारोह के दौरान डॉ. नीलिमा सिंह चंदेल, डॉ. रवि अम्बे, दौरेंड सिंह पाल, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. एसएन महापत्रा, प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. एसके सिंह, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. महेंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. समीर भाग्यवंत, प्रो. राधा तोमर, डॉ. निमिषा जादौन, सुजैन, डॉ. नवनीत गरूड़, प्रो. राजेंद्र खटीक, प्रो. गणेश दुबे, प्रो. वायके जायसवाल, प्रो. विवेक करवार, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. स्वर्णा परमार, प्रो. मुकुल तैलंग, प्रो बापट, डॉ. सपन पटेल, प्रो. एसके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









