महाराजा अग्रसेन की प्रभातफेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
Sep 22 2025
ग्वालियर। श्री करौली वालान अग्रवाल पंचायत मंदिर मदन मोहन महाराज नया बाजार से अग्रसेन महाराज की प्रभातफेरी का चल समारोह निकाला गया। जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नया बाजार, दाल बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट रोड लोहिया बाजार होता हुआ पुन: मंदिर परिसर में आरती के साथ संभव संपन्न हुआ।
प्रभात फेरी में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन महाराजा एवं लक्ष्मी माता के छायाचित्र का पूजन किया गया। प्रभात फेरी जिन-जिन मार्गो से गुजरी वहां के प्रत्येक अग्रवाल परिवार बल्कि वैश्य समाज के व्यापारियों ने भी अपने संस्थान और घरों पर श्री अग्रसेन के चित्र का का पूजन, वंदन किया। लोहिया बाजार में क्षेत्रीय पार्षद अंकित कटहल के नेतृत्व में एवं पूर्व अध्यक्ष लोहिया बाजार संजय कठल, अशोक जैन, दीपक अग्रवाल, सुरेश गुप्ता दादा, रामबाबू गोयल द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी के मार्ग में 101 स्थानों पर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, स्वल्पाहार, शीतल पेय मेवा पैकेट, केसरिया दूध आदि का वितरण कर श्री महाराजा अग्रसेन प्रभात फेरी जन्मोत्सव में झूमते भजन करते हुए व्यापारियों और संस्थाओं ने श्रीकरौली वालान अग्रवाल पंचायत की अग्रसेन प्रभातफेरी का ऐतिहासिक स्वागत किया।
प्रभात फेरी में प्रभात फेरी में अरविंद अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, अशोक गोयल, संजय सिंघल पार्षद, अतुल अग्रवाल, सुरेश बंसल, रवि गर्ग, जैसी गोयल, रवि सिंघल, सुनील अग्रवाल, रमेश गोयल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश गर्ग, सौरभ गर्ग, सजल गर्ग, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, सतीश गोयल, राजकुमार गोयल, डॉ गौरव सिंहल, मयूरेश अग्रवाल, अजय सिंहल, सतीश गर्ग, आशीष अग्रवाल, समीर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनय जैन, अजय अज्जू, राजेश एरन, रम्मी भारती, हरीबाबू गोयल, गोपाल गोयल, अजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









