लायंस क्लब ग्वालियर आस्था की द्वितीय बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ
Sep 22 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा द्वितीय बोर्ड मीटिंग का आयोजन एक निजी होटल में किया गया जिसमें आगामी सेवा सेवा सप्ताह की तैयारिओं और तीन महीने के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। जिसमें अध्यक्षता सीमा बंसल द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, विशिष्ट अतिथि वंदना जाजू उपस्थित रहीं।
सेवा सप्ताह में होने वाले सभी कार्यों को आस्था क्लब द्वारा किया जायेगा। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम की जिम्मेदारी ले ली गयी। साथ ही दिवाली मिलन के रूप में खाटू श्याम का जागरण करने पर सहमति बनी। साथ ही सातों दिन योगा, पीस पोस्टर, गौशाला सेवा, प्रभुजनों को भोजन, कमजोर व्यक्ति की सहायता आदि कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, संगीता जोहरी, रेखा मथुरिया, रश्मि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनीता सिंह, सुनीता गुप्ता, सुमन गोयल, रिंकी मित्तल, मीरा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









