युवती ने काली माता के गेटअप में बनाई रील, हिंदू संगठन ने मामला दर्ज की मांग

Sep 22 2025

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर काली माता के वेश में डांस करती एक लडक़ी का वीडियो वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इसे माता का अपमान बताया और एसपी ऑफिस जाकर मामला दर्ज करने की मांग की।
वीडियो इंस्टाग्राम पर मालती बमरोलिया की आईडी से अपलोड किया गया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन अटल संस्था के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु चौहान ने बताया कि यह घटना 21 सितंबर की है। वीडियो में एक लडक़ी काली माता का वेशभूषा पहनकर डांस करती नजर आ रही है। प्रियांशु चौहान ने इसे अश्लील और श्रद्धा की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया और मामला दर्ज करने की मांग की।
प्रियांशु चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा। आवेदन में वीडियो में दिखने वाली महिला और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में जिन तथ्यों का पता चलेगा, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।