सकल ब्राह्मण सम्मेलन के पंजीयन 1 तक, चिकित्सकों का होगा सम्मान
Sep 22 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की अंबिका प्रसाद पचौरी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड़, ऋषीश्वर, सरयूपारी, सारस्वत, ब्रह्म भट्ट, जिझोतिया, महाराष्ट्रीयन, बरूआ, गुर्जर गौड़, पंजाबी ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवती बायोडाटा निशुल्क पंजीयन प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले एवं वाट्सएप नंबर 9425337405, 9301114040 पर एक अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। 23 सितंबर तक समाजसेवी ब्रह्म चिकित्सकों की प्रवृष्टिया ली जाएगी तथा 30 सितंबर को सम्मेलन मुख्य संयोजक डॉ. दिलीप समाधिया, स्वागत अध्यक्ष प्रमोद वित्थरिया, महिला संयोजिका श्रीमती रचना गौड़ की टीम सम्मानित होने वाले चिकित्सकों एवं मातृशक्ति का चयन करेगी।
संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि पंजीयन कराने वाले को निशुल्क स्मारिका भेंट की जाएगी। बैठक में पंडित गिरिराज गुरुजी, प्रमोद बित्थारिया, रमाकांत शास्त्री, सुधा -शैलेंद्र दीक्षित, निशा राजेश शुक्ला, रश्मि मनोज दीक्षित, रेखा रवि चतुर्वेदी, अनीता योगेंद्र दीक्षित, राधा शर्मा, रचना गौड़, अंजू दीक्षित, वंदना शास्त्री, रेनू शर्मा, शशि शर्मा, माया भारद्वाज, श्याम बाबू शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, संध्या शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









