गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करी

Sep 22 2025

ग्वालियर। सेवा भारती के अंतर्गत सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जहाँ महिलाओं को सुपोषण और कुपोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को ख़ान पान की जानकारी एव गोदभराई का आयोजन किया गया। जिसमे उन्हें कपड़े फल मिठाई श्रीफल एवं सुहाग की सामग्री भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, कैलाश कुशवाह, सुबोध माथुर, श्रीमती रेनु भदौरिया, श्रीमती कमलेश तोमर, अजय माहौर मौजूद रहे।