दशहरे पर 2 अक्टूबर को होगा रामकथा का मंचन

Sep 22 2025

ग्वालियर। चेतना मंच की ओर से दशहरे पर 2 अक्टूबर को शताब्दीपुरम स्थित नवीन दशहरा मैदान पर 21वें दशहरा समारोह होगा। अध्यक्ष दीपक तोमर और संरक्षक ब्रजेश यादव ने पत्रकारवार्ता में बताया कि संगीत नाटिका कथा श्रीराम की का मंचन कर साथ ही 60 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। समाजसेवी महेश खंडेलवाल की स्मृति में पुरुषोत्तम सम्मान नितिन मांगलिक को प्रदान किया जाएगा। नाटिका कथा श्रीराम की में 103 कलाकार विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुतियां देंगे। नाटिका में शिव विवाह का मंचन भी किया जाएगा।