बिटिया दिवस पर कन्यापूजन कर किया छात्राओं को सम्मानित:जय प्रकाश राजौरिया
Sep 22 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा दर्पण कॉलोनी स्थित मॉर्डन कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में नवदुर्गा महोत्सव एवं अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की, विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, डीसी तिवारी एवं अरविंद गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह एवं आभार काजल कुशवाह ने व्यक्त किया।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि आज विश्व बालिका दिवस एवं नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन विद्यालय की नन्हीं मुन्नी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया है। संस्था पूरे नो दिन ऐसे ही अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है आज नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन कन्याओं का पूजन करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही उन सभी छात्राओं को भी बधाई जिन्हें आज मेडल सार्टिफिकेट देखते सम्मानित किया है। श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने सभी सम्मानित छात्राओं को बधाई दी एवं कहा कि हमें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वही डीसी तिवारी एवं अरविंद गुप्ता ने भी सभी को नवदुर्गा महोत्सव शुभारंभ की शुभकामनाएं दी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









