भजन किटी व गरबा डांडिया का आयोजन किया

Sep 22 2025

ग्वालियर। नया बाजार चौराहा रेडियंट स्कूल पर भजन किटी व गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी साथियों द्वारा माता की आरती की गई। माता के भजन कृष्ण के भजन हनुमान जी के भजन भोले बाबा के भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई सभी महिलाओं ने हाऊजी गेम खेलें। 
भजन किटी मेें श्रीमती पूजा अग्रवाल द्वारा बताया कि इस किटी में सभी ने मिलकर माता के भजन गाय। साथ में माता की प्रसादी व वेलकम गिफ्ट दिए गए। इस किटी में करीबन 158 महिलाएं उपस्थित रही।
इस अवसर पर साधना अग्रवाल, मंजू गर्ग, पूर्णिमा गर्ग, सुनीता सिंघल, सीमा साकल, नीलम गर्ग, लीला गर्ग, कुमुद, वंदना, निधि जायसवाल, पूनम गर्ग, गीता सूर्यवंशी, मंजू अग्रवाल, अनीता गुप्ता, सुनीता गर्ग, राधा सिंघल, सुधा गर्ग, सुमन अग्रवाल और शेफाली अग्रवाल आदि उपस्थिति रही।