नगर कीर्तनों के साथ दाता बंदी छोड़ कार्यक्रम का समापन
Sep 22 2025
ग्वालियर। संभाग के लगभग 8 नगरों के विभिन्न स्थानों से आए नगर कीर्तनों के फूलबाग गुरूद्वारे मे स्वागत के बाद दाता बंदी छोड़ पहुंचने पर जहां नगर कीर्तनों का समापन हुआ वहीं दाता बंदी किला गुरूद्वारे में तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन भी समाप्त हो गया।
बीती 19 सितम्बर को अखंड पाठ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम मे 20 सितम्बर को सहज पाठों के भोग समाप्ति के बाद दाता बंदी छोड़ के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता कराई गई व बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अखंडपाठ की समाप्ति के पश्चात बड़े दीवान हॉल दरोगा हरीदास में ढाई बजे तक कथा वाचक व कीर्तन दरबार सजाए गए। जिसमें बाहर से आए लोगों को सरोपा भेंट कर पद्मश्री बाबा सेवा सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया। सासंद भारत सिंह कुशवाह ने भी गुरूद्वारे आकर माथा टेका व बाबा सेवा सिंह से सरोपा प्राप्त किया। अतं मे घुड़ सवारी के भी पंजाब से आए निहंगो द्वारा करतब दिखाए गए। देश विदेशों से 125000 यात्रियों का आगमन हुआ। लंगर भी स्थान-स्थान पर लगाए गए। उरवाई गेट पर शनिवार दोपहर से ही लंगर व विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों की व्यवस्थाएं की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









