कैंसर हॉस्पिटल में तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का समापन,150 विशेषज्ञों ने भाग लिया

Sep 22 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। कैंसर के विशेषज्ञों की इस नेशनल कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए हुए 150 विशेषज्ञों ने भाग लिया एवं 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर इस कॉन्फ्रेंस को सफल बनाया। 
तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श कर मरीजों के लिए उत्तम उपचार के बारे में चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिसमें ओरल पेपर प्रतियोगिता की विजेता डॉ. वर्षा वी. रहीं, बेस्ट पीजी ऑन्कोलॉजी के विजेता अड्यार चेन्नई रहे, एसऐ, जेसी आईकॉन के विजेता डॉ. विकास ओस्तवाल रहे एवं सर्जिकल वीडियो प्रतियोगिता की विजेता डॉ. हेमा सीरी कुटू रहीं। इन सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।