सांसों को बचाना ही पूर्वजों को सच्चा तर्पण है

Sep 22 2025

ग्वालियर। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर को शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जेएएच के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी एवं क्रीड़ा भारत के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सचेती ने कहा कि सांसों को बचाना ही अपने पूर्वजों का सच्चा तर्पण है। उन्होंने कहा कि जो परिजन जा चुके हैं, उनके लिए हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन जो बीमार हैं और रक्त की कमी के कारण जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें रक्तदान कर हम अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। शिप्रा फाउंडेशन समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। 
शिविर में कैंप संयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने 51वीं बार रक्तदान किया। साथ ही दीपक गुप्ता, भागवत आहूजा, मोहन आहूजा, ओम कौरव, संदीप पोरवाल, करुण श्रीवास्तव, विजेंद्र शाक्य, हेमकांत शर्मा (हैप्पी), जगदीश कुशवाह सहित कई अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिप्रा फाउंडेशन के संस्थापक सुधीर राव दुरापे, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. नीरज पंचोली, मनीष मांझी, दीपक गुप्ता, संदीप पोरवाल, करुण श्रीवास्तव, विजेंद्र शाक्य, ओम कौरव आदि मौजूद रहे।