राज्यपाल का तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आगमन, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की अगवानी
Sep 21 2025
ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार की शाम ग्वालियर आगमन हुआ। राज्यपाल पटेल दतिया जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वायुमार्ग से भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारे। विमानतल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत कर अगवानी की।
विमानतल पर राज्यपाल पटेल की अगवानी के लिये आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलगुरू अरविंद कुमार शुक्ला, कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य पहुँचे थे।
जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह सहित अन्य कार्यक्रमो में होंगे शामिल आज
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 22 सितम्बर को प्रात 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह 2 बजे सडक़ मार्ग द्वारा मुरैना जिले में स्थित करह धाम जायेंगे। यहाँ पर पूजा-अर्चना करने के बाद अपरान्ह 2.40 बजे मुरैना जिले के ग्राम धनेला पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह लगभग 4.20 बजे वापस व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर विश्राम करेंगे।
राज्यपाल श्री पटेल व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पर सायंकाल 5 बजे सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के जन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में भाग लेने और सिकल सेल मरीजो को कार्ड वितरित करेंगे। राज्यपाल पटेल 23 सितम्बर को प्रात 10.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा ओरछा जिला निवाड़ी के लिये प्रस्थान करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









