रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कवि सम्मान 23 सितंबर को

Sep 21 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व शासकीय विजया राजे कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय मुरार के हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिन दिवस पर कवि सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन 23 सितंबर को शासकीय विजया राजे कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय मुरार में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को रूप प्रदान करने हेतु आयोजन समिति गठित की गई है। इसमें डाक्टर मनीष रस्तोगी डॉ विशाल जैन अशोक जैन धीरज गोयल रहेंगे। इन्होंने बताया की आयोजन 12:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें सम्मानित कविगणों द्वारा कविता पाठ संगोष्ठी भी किया जायेगा प्राचार्य डॉ ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सभी आमंत्रित कवि लोगों को सम्मानित किया जाएगा।