भाजपा पाप छुपा रही, चोरी से सरकार बनाएगी:जीतू पटवारी
Sep 21 2025
ग्वालियर। जनरेशन-जेड को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान को बीजेपी द्वारा भडक़ाने वाला बताए जाने पर ग्वालियर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर पलटवार किया है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा अपना पाप छुपाना चाह रही है। देश में 2014 में नरेंद्र मोदी ने जो देश के सामने नरेटिव बनाया था। रोजगार का, अर्थव्यवस्था का, किसानों के नियम का, गरीबी हटाने और भ्रष्टाचार मिटाने का, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ।
अब राहुल गांधी वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं तो इनको बुरा लग रहा है। ये (भाजपा) लोग काम कुछ नहीं करेंगे और चोरी से सरकार बनाएंगे। काम कुछ नहीं करेंगे, निर्वाचन आयोग को साध लेंगे और क्राइम करेंगे।
लोगों के मत अधिकार पर डाका डालेंगे। यह चाहते हैं विपक्ष नहीं बोले, देश का नागरिक नहीं बोले, विपक्ष का नेता राहुल गांधी नहीं बोलें, हम भारत के देशभक्त नागरिक नहीं बोलें, देश की ईमानदार मीडिया नहीं बोलें।
रविवार को ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जाने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वे एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शब्दावली उनके व्यक्तित्व का आइना दिखा रही है।
पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि चप्पल, जूते, चोरी और नशे जैसी भाषा आपको शोभा नहीं देती। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए पद की गरिमा बनाए रखना आपका दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने कांग्रेस को अच्छे और सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाने का दायित्व दिया है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ उन्हें हटाने का अभियान भी चल रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि जो बयान मुख्यमंत्री ने दिया, वह कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि डरा हुआ व्यक्ति दे सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह ऐसी बातों को जनता के सामने लाए।
पटवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने चप्पल की भाषा का प्रयोग किया और महिलाओं, बहनों को जो सपने दिखाए थे, उनका पालन नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बहनों का सम्मान बनाए रखने के लिए धन्यवाद, लेकिन 3 हजार रुपये लाडली बहनों को देने का वादा पूरा किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फिलहाल केवल 1,250 रुपए दिए जा रहे हैं और 1,750 रुपए की राशि का वादा पूरा नहीं किया गया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा खंड-खंड में बंट चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप रोज बहनों का अपमान करते हैं और चप्पल-जूतों जैसी भाषा का प्रयोग बंद करें, क्योंकि यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









