श्री गहोई वैश्य महिला सभा बृहतर ग्वालियर का निर्वाचन 28 सितंबर को

Sep 21 2025

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य महिला सभा बृहतर ग्वालियर की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया, सहायक निर्वाचन श्रीमती प्रगति रावत, श्रीमती आशा सेठ ने बताया कि श्री गहोई वैशय महिला सभा बृहतर ग्वालियर का निर्वाचन 28 सितंबर को दोपहर 12 से शाम 5 तक जैन छात्रावास माधव डिस्पेंसरी के सामने होंगे। परिणाम उसी दिन निकाले  जायेगे।
श्री गहोई वैश्य महिला सभा बृहतर में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रामकुमारी बेबी रेजा, श्रीमती संगीता (रानी बेडऱ), श्रीमती साधना खांगट, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सरोज बिजपुरिया, श्रीमती रश्मि गेड़ा, श्रीमती नीलम रेजा, मंत्री पद हेतु श्रीमती अलका पहारिया, श्रीमती रिचा बिलैया, श्रीमती निवेदिता बिलैया, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती बरखा कुचिया, श्रीमती सुषमा नौगरैया, श्रीमती कविता गेडा, उप मंत्री पद हेतु  श्रीमती सुनीता तरसौलिया श्रीमती पूनम कुचिया श्रीमती रश्मि डेंगरे, प्रचार मंत्री पद हेतु श्रीमती अनीता कनकने श्रीमती नमिता पिपरसेनिया, श्रीमती रुचि पहारिया आदि उम्मीदवार है। इस मौके पर दिलीप तपा, घनश्याम कंथारिया, मीडिया रूपेश खंताल तीर उपस्थित थे।