दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट का लगाना अति आवश्यक:एसएसपी

Sep 21 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व यातायात पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा रविवार को हेलमेट वितरण का आयोजन इन्द्ररगंज चौराहे पर किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसएसपी धर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि एएसपी यातायात विदिता डागर, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल, थाना प्रभारी इन्द्ररगंज दीप्ति तोमर, थाना प्रभारी यातायात धनंजय शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत अजीत सिंह चौहान, दीप्ति तोमर धनंजय शर्मा, संजय क_ल ने किया।
इस मौके पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट धारण करना अति आवश्यक है जो वाहन चला रहे हैं। उनके लिए और जो सामने चल रहा है, दोनों के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा समय-समय पर यातायात जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास करतीं हैं।
एएसपी यातायात विदिता डागर ने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी होना और यातायात के नियमों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसे स्वीकार करना चहिए और खुद भी इसका पालन करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। 
आज इस अवसर पर ऐसे वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किये गये जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। यह हेलमेट वितरण का आयोजन एक आंशिक अभियान था। इस अवसर पर सूबेदार राधा बल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।