नवरात्र आज से, त्योहारों का सिलसिला शुरू

Sep 21 2025

ग्वालियर। पितृ पक्ष के बाद आज सोमवार 22 सितंबर से नवरात्र के आरंभ होते ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बाजार और मंदिर रंगीन लाइटों से रोशन हो रहे है। शहर के हर गली-चौराहों पर सुबह से देर रात तक माता के भजन सुनाई देंगे। पूरा शहर दस दिनों तक मां शक्ति की आराधना में डूबा रहेगा।
नवदुर्गा महोत्सव प्रारंभ होते ही लगातार हर दिन कोई न कोई त्योहार रहेगा। वहीं पितरों को विदा करने के साथ ही माता दुर्गा की स्थापना के लिए खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। बाजारों में लोगों की रौनक दिखाई देने लगी है। खरीदारी को देखते हुए कारोबारी भी उत्साहित हैं। खरीदारी का यह सिलसिला त्योहार खत्म होने के बाद भी जारी रहेगा। त्योहारों के बाद देवउठनी ग्यारस से विवाह समारोहों की धूम शुरू हो जाएगी। वहीं विवाहों के लिए भी कल सोमवार से खरीदी शुरू हो जाएगी।