किले का वार्षिक जैन मेला 23 सितंबर को, पार्श्वनाथ पालकी से पहुंचेंगे

Sep 21 2025

ग्वालियर। उपनगर किलागेट सोड़ा का कुआं स्थित दिगंबर जैन वासुपूज्य पंचायती मंदिर के तत्वावधान में 23 सितंबर मंगलवार को किला परिसर में वार्षिक जैन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के लिए मंदिर से स्वर्ण पालकी में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान को विराजमान कर उनकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकली जाएगी।
वासुपूज्य जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र जैन ठेकेदार ने बताया कि किला पर लगने वाला वार्षिक जैन मेले के लिए भगवान पार्श्वनाथ की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा 12 बजे सोडा का कुआं से शुरू होकर ग्वालियर किला गेट होते हुए उरवाई गेट की तलहटी में पहुंचेगी। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि इस मेले में ग्वालियर संभाग के भिंड, मुरैना, मौ, मेहगांव, खानिधाना, डबरा, आदि जगहों से जैन समाज के श्रद्धालु मेले में पहुंचकर सम्मिलित होगे।