स्कूली छात्रों ने बनाई सुंदर गुडिय़ा

Sep 21 2025

ग्वालियर। पीएमश्री केवी क्रमांक 1 ग्वालियर में एनईपी बैगलेस डेज की सर्वोत्तम प्रथाओं के तहत गुडिय़ा बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर गुडिय़ां बनाई। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बत्तो बाई की बहू कल्पना परिहार की भागीदारी थी।
कल्पना ने गुडिय़ा बनाने की अनूठी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिसमें पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों के चयन से लेकर सजावट की बारीकियां शामिल थीं। छात्र यह जानकर बहुत प्रेरित हुए कि इस तरह के पारंपरिक शिल्प न केवल कला का एक रूप हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता का एक साधन भी हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश पांडे, पवन जैन, स्कूल की हेडमिस्ट्रेस डॉ. भारती यादव उपस्थित रही।