त्योहारों के सीजन से पहले पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया
Sep 21 2025
ग्वालियर। नवरात्र से शहर में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। नवरात्र से लेकर दीपावली तक शहर में भीड़ भाड़ रहेगी, ऐसे में बदमाश भी सक्रिय होंगे। ऐसे बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने गत रात को शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च फूलबाग मैदान से शुरू हुआ। इसके बाद यह हजीरा, चार शहर का नाका, सागर ताल चौराहा, बहोड़ापुर चौराहा, कटीघाटी, हनुमान चौराहा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, ऊंटपुल, इंदरगंज चौराहा, नदी गेट, मोती तबेला, बैजाताल, नए पड़ाव पुल, तानसेन तिराहा, आकाशवाणी, थाटीपुर चौराहा, बारादरी चौराहा, 7 नंबर चौराहा, दूध डेयरी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा, तानसेन तिराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त होगा।
त्योहार के दिनों में बाजारों में चौकसी की तैयारी पुलिस ने की है। शहर में जिन बाजारों में महिलाओं की भीड़ रहती है ऐसे बाजारों में महिला पुलिस तैनात की जाएगी। इसके साथ ही सभी बाजारों के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के लिए भी दुकानदारों से कहा गया है। वहीं पुलिस के जो कैमरे लगे हैं उनकी चौकसी के लिए भी पुलिस तैनात की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









