देश-विदेश के कैंसर विशेषज्ञों ने क्रिटिकल केस पर की चर्चा
Sep 21 2025
ग्वालियर। कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित 53वीं राष्ट्रीय कैंसर चिकित्सा कांफ्रेंस (आइकोन) का उद्घाटन मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि कैंसर विशेषज्ञ डा. सुल्तान प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने कैंसर अस्पताल के संस्थापक परिवार के योगदान की सराहना की। उन्होंने देशभर से आए कैंसर विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्थापक स्वर्गीय शीतला सहाय, स्वर्गीय कमला सहाय व राजीव सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रीय काफ्रेंस में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डा. सुल्तान प्रधान ने डा. गीता रमेशचन्द्र गांधी ओरेशन में व्याख्यान से चिकित्सकों को मार्गदर्शन दिया।
वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने का कहना है कि महिलाओं में पहले बच्चेदानी का मुंह का कैंसर अधिक देखा जाता था लेकिन आजकल ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली शहर में 9 महिलाओं में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। इसकी वजह हमारी बदलती लाइफ स्टाइल, लेट शादी होना है। यह बीमारी समय पर पकड़ में आ जाए तो रोगी ठीक हो सकता है। इसलिए 35 साल की उम्र के बाद हर दो साल में मैमोग्राफी की जांच अवश्य करानी चाहिए।
कांफ्रेंस में मुंबई के डा. विकास ओस्तवाल, इंदौर के डा. विकास असाती, डा. अभिलाषा गोयल, दिल्ली से डा. विनीत तलवार, डा. सोहेल कुरैशी, जयपुर के डा. राजेश भोजवानी, भोपाल के डा. श्याम अग्रवाल एवं अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पताल डायरेक्टर डा. बीआर श्रीवास्तव, डा. पूर्वीश पारेख, डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. अचला सहाय मौजूद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









