समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म:आशीष अग्रवाल

Sep 21 2025

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने वार्ड 43 सराफा बाजार में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। चिकित्सा शिविर का लाभ 315 से अधिक मरीजों ने लिया।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दीपक सचेती ने कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी के महत्व पर बोलते हुए कहा गया कि यही मार्ग भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। इस अवसर वैद्य गजेन्द्र गढक़र, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ओमप्रकाश जाजौरिया, विनय जैन, राजू पलैया, डा. प्रवीण अग्रवाल आदि थे।
स्वच्छता अभियान चलाया गया
स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा सेवा पखवाड़े के निमित्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल के वार्ड 47 के पनपते की गोठ में शीतला माता का मंदिर के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि यहां स्वच्छता होती है वहां सकारात्मक विचार आते हैं। इस अभियान में शकुंतला तोमर, नितिन मिश्रा, राकेश कटारे, नरेश जेठवानी, सुनील भदौरिया, हरिओम यादव सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।