राजयोगिनी अवधेश दीदी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली
Sep 20 2025
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के भोपाल जोन की निदेशिका राजयोगिनी अवधेश दीदी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनकी बैकुंठी यात्रा जोनल मुख्यालय राजयोग भवन से निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। दोपहर 1 बजे सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी गई। इसके पूर्व राजयोग भवन पहुंचकर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित कर उनके सेवा कार्यों को याद किया। बता दें कि आपने 19 सितंबर को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर 12.15 बजे अंतिम सांस ली थी। दो दिन से वह वेंटिलेटर पर थीं और पिछले एक साल से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
श्रद्धांजली अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धेय बीके अवधेश दीदी अब हमारे बीच नहीं हैं। जन्म से मृत्यु तक सबका समय नियत है, लेकिन लोक कल्याण, जन कल्याण के लिए दीदी ने पूरा जीवन जीया है। गृहस्थ जीवन में भी राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्म नियंत्रण कैसे हो वह दीदी से सीखने को मिलता है। जब भी उनसे मिलते थे वह स्नेह आशीर्वाद के साथ मिलती थीं। यह शरीर नश्वर है लेकिन विचार अमर हैं। दीदी जी विचारों से, सूक्ष्म शरीर से हमारे बीच में हैं। वह सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। दीदी का स्नेह और शिक्षाएं सदैव हमारे साथ रहेंगी। मप्र सरकार की ओर से दीदीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दीदी ने जैसा जीवन जीया है। वह स्मृतियां सदैव हमारे साथ रहें। वह हमेशा कमियों को छोडऩे और अच्छाईओं को धारण करने के लिए प्रेरित करती थीं। आपका समर्पण, सेवा एवं आध्यात्मिक जगत को समर्पित आपका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
अवधेश दीदी की अंतिम यात्रा में माउंट आबू मुख्यालय से ज्ञान सरोवर की निदेशिका राजयोगिनी बीके प्रभा दीदी, बीके देव भाई, बीके हरीश भाई, कोमल भाई, हेमलता दीदी, बीके आशा दीदी, बीके रेवती दीदी, बीके आयुषी दीदी सहित देशभर से हजारों ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









