श्री अग्रवाल महासभा की पत्रिका का विमोचन

Sep 20 2025

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा द्वारा 27 एवं 28 सितंबर को रंगमहल गार्डन में आयोजित होने वाले अग्रसेन मेला के लिए बहूरंगी पत्रिका का विमोचन किया गया। शनिवार को महासभा की कार्यकारिणी की बैठक अग्रसेन भवन दाल बाजार में आयोजित की गई। जिसमें 27 सितंबर एवं 28 सितंबर 2025 को आयोजित मेले की जानकारी संयोजकगण द्वारा सभी को दी गई। साथ ही मेले की पत्रिका का विमोचन भी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ बंधुओं द्वारा किया गया।
 इस पत्रिका में मेले से संबंधित सभी प्रतियोगिताओं, विशेष आकर्षण सहित विभिन्न समितियों की जानकारी दी गई है। कार्यकारिणी में विभिन्न प्रकार की समितियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर प्रभात फेरी एवं चल समारोह का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, महामंत्री रवि कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल, हरीबाबू गोयल, अशोक गोयल, जगदीश मित्तल, शैलेश जैन, गोकुल बंसल, मनोज अग्रवाल बाबा, आशीष जैन, ज्योति गुप्ता, अशोक जैन, प्रतियोगिता संयोजक ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।