संजय सिंह तोमर को मिला पावर प्ले सपोर्ट अवॉर्ड
Sep 20 2025
ग्वालियर। जयपुर में राजस्थान डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) द्वारा डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के मार्गदर्शन में दिव्यम क्रिकेट अवॉर्ड्स वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्वालियर के संजय सिंह तोमर को पावर प्ले सपोर्ट अवार्ड से नवाजा गया। क्लार्क आमेर भवन में हुए समारोह के मुख्य अतिथि खेल सचिव डॉ नीरज के पवन और आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत थे।
इस अवसर पर देशभर से दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले खिलाडिय़ों, कोचों और प्रशासकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रवींद्र पाटिल मुंबई, विशेष योगदान पुरस्कार गुरुदास राउत विदर्भ, लोकप्रिय खिलाड़ी विक्रांत केणी मुंबई, आइकोनिक प्लेयर शिवशंकर कर्नाटक सहित कई अन्य शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









